Surajpur Road Accident: एक पल में उजड़ गईं कई खुशियां, देखते ही देखते जमा हो गई भीड़ और फिर भड़क उठा पूरा इलाका, मची चीख-पुकार

Surajpur Road Accident: एक पल में उजड़ गईं कई खुशियां, देखते ही देखते जमा हो गई भीड़ और फिर भड़क उठा पूरा इलाका, मची चीख-पुकार

Surajpur Road Accident: एक पल में उजड़ गईं कई खुशियां, देखते ही देखते जमा हो गई भीड़ और फिर भड़क उठा पूरा इलाका, मची चीख-पुकार

Surajpur Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 20, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: June 20, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • बाइक ट्रक से टकराई
  • तीन युवक की मौत
  • नाराज ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले किया

सूरजपुर: Surajpur Road Accident छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद अफराफरी का माहौल हो गया है।

Surajpur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना प्रतापपुर थाना के खजुरी रामपुर की है। जहां एक खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

वहीं स्थिति संभालने पहुंचे डायल 112 पर पर हमला कर ​दिया। जिससे डायल 112 के चालक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस तीनों के शवों को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।