Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड

ओडिशा के रायगड़ा जिले में बच्चों को बिस्कुट बांटने और उनसे बातचीत करने पर एक महिला समेत दो NGO कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाह फैलते ही भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड

Odisha Mob Violence Rayagada / Image Source : ai

Modified Date: June 19, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: June 19, 2026 11:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायगड़ा जिले में NGO कर्मचारियों पर भीड़ का हमला।
  • ग्रामीणों ने बच्चों के अपहरण का शक जताया।
  • महिला समेत दो पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भुवनेश्वर : ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक भीड़ ने एक महिला समेत दो एनजीओ कर्मचारियों पर हमला किया। भीड़ को शक था कि वे बच्चों को अगवा करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, पीड़ित ओडिशा के बाहर के रहने वाले हैं और वे कालाहांडी जिले के थुआमूल रामपुर प्रखंड जा रहे थे। कालाहांडी, रायगड़ा का पड़ोसी जिला है।पुलिस ने बताया कि 16 जून की रात को कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धामुनिपांगा पंचायत के कंडुलगुडा गांव से गुजरते समय वे कथित तौर पर ग्रामीणों से रास्ता पूछने के लिए रुके थे।

भीड़ इकट्ठी हो गई और उन दोनों के साथ मारपीट की

दोनों पीड़ितों ने गांव के बच्चों से बातचीत की और कथित तौर पर उन्हें बिस्कुट बांटे। उनकी हरकतों से कुछ ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने अफवाह फैला दी कि वे बच्चों को अगवा करने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और उन दोनों के साथ मारपीट की।

21 लोग गिरफ्तार

रायगढा के पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने  बताया, ‘सूचना मिलने के बाद हमारे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, दोनों पीड़ितों को बचाया और तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाया गया और फिर छुट्टी दे दी गई।’उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने कहा, ‘जांच जारी है और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..