BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Surajpur Principal Viral Video: प्रिंसिपल ने लिए हस्ताक्षर के एवज में 500 रुपये!.. वीडियो वायरल, बोली.. “पैसे से कराया उड़नदस्ते को चाय-नाश्ता”

बीएससी सेकंड ईयर की फाइनल परीक्षा शुरू होने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले पर …

Surajpur Lady Principal Viral Video

Surajpur Lady Principal Viral Video

satya prakash
Published: 20 Mar 2025 | 8:55 pmModified: 20 Mar 2025 | 8:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रवेश पत्र के लिए छात्रों से पैसों की मांग – वीडियो वायरल, प्रिंसिपल पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप।
  2. प्रिंसिपल का दावा – जुर्माना और कॉलेज खर्च के लिए वसूली – परीक्षा टीम के चाय-नाश्ते का हवाला दिया।
  3. शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल – यूनिवर्सिटी प्रशासन से कार्रवाई की मांग, शिकायत विधायक तक पहुंची।

Surajpur Lady Principal Viral Video: सूरजपुर: रामानुजनगर कॉलेज के छात्रों ने वहां की प्रभारी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों के अनुसार, महिला प्रिंसिपल प्रवेश पत्र में हस्ताक्षर करने के बदले पैसे मांग रही हैं। इस मामले का एक वीडियो भी छात्रों द्वारा बनाया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि जिन छात्रों ने पैसे नहीं दिए, उन्हें प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर नहीं मिल रहे और इस वजह से उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।

Read More: Chhattisgarh Naxalites Encounter: नक्सलियों के एनकाउंटर पर बोले सांसद बृजमोहन, ''ये देश और राज्य के विकास में सबसे बड़े बाधक"

जब इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी प्रिंसिपल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कैमरे के सामने यह स्वीकार किया कि वे बच्चों से 500 रुपए ले रही हैं। उनके मुताबिक, यह रकम उन छात्रों से बतौर जुर्माना ली जा रही है, जिनकी उपस्थिति कम है। उन्होंने आगे कहा कि इन पैसों का उपयोग कॉलेज के विभिन्न कार्यों में किया जाता है, साथ ही परीक्षा के दौरान आने वाली उड़नदस्ता टीम के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी इन्हीं पैसों से की जाती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जब छात्र कपड़े की दुकानों में काम कर सकते हैं, तो वे इतनी रकम देने में सक्षम हैं।

Surajpur Lady Principal Viral Video: हालांकि, यह सवाल उठता है कि यूनिवर्सिटी के नियमों को ताक पर रखकर कोई भी प्रिंसिपल इस तरह से छात्रों से पैसे कैसे मांग सकती हैं? कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष का भी कहना है कि छात्र कई दिनों से इस मामले की शिकायत कर रहे थे। अब जब यह वीडियो सामने आ चुका है, तो वे इस मामले की शिकायत विधायक और प्रधानमंत्री से करने की बात कह रहे हैं।

Read Also: Naxlite Encounter in Chhattisgarh: 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश, एनकाउंटर में 22 नक्सलियों के ढेर के बाद अमित शाह ने बताई खात्मे की डेडलाइन

गौरतलब है कि कल से बीएससी सेकंड ईयर की फाइनल परीक्षा शुरू होने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Surajpur Lady Principal Viral Video, Took 500 rupees in exchange for seal and signature on admit card

शहर की खबरें
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm