Naxlite Encounter in Chhattisgarh: 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश, एनकाउंटर में 22 नक्सलियों के ढेर के बाद अमित शाह ने बताई खात्मे की डेडलाइन
Naxlite Encounter in Chhattisgarh: 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश, एनकाउंटर में 22 नक्सलियों के ढेर के बाद अमित शाह ने बताई खात्मे की डेडलाइन

Naxlite Encounter in Chhattisgarh
- 24 नक्सलियों का सफाया
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान
- सर्च ऑपरेशन जारी
रायपुर: Naxlite Encounter in Chhattisgarh नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में आज जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 24 नक्सलियों को मार गिराया है। बता दें कि आज बस्तर के दो अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक डीआरजी जवान भी शहीद हो गया है। फिलहाल सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
Naxlite Encounter in Chhattisgarh केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की सफलता को लेकर खुशी जताते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराने को 'बड़ी सफलता' करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षाबलों के अगले बड़े ऑपरेशन का इशारा भी किया।
Read More: ED ने नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए; मात्र 2 मामलों में हुई दोषसिद्धि
बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए। वहीं कांकेर जिले में चार और नक्सलियों का सफाया किया गया। हालांकि इस ऑपरेशन में एक जवान की भी जान गई। ये घटनाएं छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही हैं, और अमित शाह का कहना है कि यह नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम साबित हो सकता है।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।'
शाह ने कहा कि 'मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।'
आपको बता दें कि पहली मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई है, जहां जवानों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिड़िया क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी मौजूद है। सूचना के आधार पर जवानों की जंगल में रवाना की गई, जहां मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन में DRG, कोबरा 210, एसटीएफ़ की संयुक्त पार्टी मौजूद है और जवानों की सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं, दूसरी घटना कांकेर इलाके में हुई है, जहां कांकेर- नारायणपुर बॉर्डर पर भी मुठभेड़ चल रही है। लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की बड़ी टीम यहां मौजूद है। फिलहाल यहां भी सर्चिंग जारी है।
‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।
मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की…
— Amit Shah (@AmitShah) March 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नक्सल मुक्त बस्तर अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद का खात्मा करना और वहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: El país estará libre de naxalitas antes del 31 de marzo, gran declaración de Amit Shah
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm