BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Surajpur big fraud case: सूरजपुर के महाठग ने 50 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, अबतक 4 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा

surajpur big fraud case: सूरजपुर में रकम दोगुना करने के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम देने वाले महाठग अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह के खिलाफ लगभग 4 …

surajpur big fraud case

surajpur big fraud case

Dr.Anil Shukla
Published: 01 Dec 2024 | 7:53 pmModified: 01 Dec 2024 | 7:54 pm

सूरजपुर: surajpur big fraud case सूरजपुर में रकम दोगुना करने के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम देने वाले महाठग अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह के खिलाफ लगभग 4 करोड़ से ज्यादा के ठगी के नये मामला सामने आ गए हैं। लोगों द्वारा की जा रही शिकायतों का यह शिलशिला आज पूरे दिन ज़ारी रहा। जिसके लिए कोतवाली पुलिस ने एक अलग डेस्क लगाकर इस मामले से जुड़े लोगों की शिकायत ले रहे थे।

सूरजपुर में रकम दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में महाठग अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह की गिरफ्तारी कर ली गई है। इसके बाद ठगी के अन्य शिकार हुए लोग अब बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कर रहे हैं। जहां अब तक ख़ुद के साथ हुए ठगी के मामले में क़रीब 50 शिक़ायत दर्ज कराई हैं। इस मामले में यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक शिकायत आने का यह सिलसिला चलता है। वही पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद और क्या कुछ नए खुलासे होते हैं।

read more: Bijapur MLA on strike: शाम होते ही बीच सड़क धरने पर क्यों बैठे कांग्रेस विधायक, जानें क्या है पूरा मामला 

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर गांव में रहने वाले 22 साल के अशफाक उल्लाह ने जिले भर के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। शातिर ठग अशफाक ने ट्रेडिंग के जरिए 35, 52 और 60 दिन में रकम दोगुना कर देने के नाम पर लोगों को ठगी कर कंगाल बना दिया है। फिलहाल, पुलिस ने सिंडिकेट बनाकर तीन मामलों में 72 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में फरार नटवरलाल बन चुके शिवप्रसादनगर निवासी अशफाक उल्लाह और उसके हाजी पिता जरीफ उल्लाह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बता दें कि सूरजपुर स्थित फिरदौश होटल की संचालिका फरहत नाज से 52 लाख, कारोबारी विशाल गुप्ता से 10 लाख और शिक्षक मोहम्मद अल्ताफ से 10 लाख की ठगी की है। इन्ही तीनों मामलों में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

read more:  Durg Nurse death case: नगर निगम की लापरवाही से गई नर्स की जान, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Surajpur's big thug made more than 50 people victims, fraud worth more than Rs 4 crore revealed so far

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm