Iran-Israel War Update: ईरान तो पहले से ही था..अब ये साथी बना इजरायल के लिए मुसीबत, इस शहर पर एक के बाद एक दागी कई मिसाइलें, इधर पर्शियन गल्फ पर…

Iran-Israel War Update: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर हालात गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार Iran ने Persian Gulf क्षेत्र में एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर भीषण हमला किया।

Iran-Israel War Update: ईरान तो पहले से ही था..अब ये साथी बना इजरायल के लिए मुसीबत, इस शहर पर एक के बाद एक दागी कई मिसाइलें, इधर पर्शियन गल्फ पर…

iran israel war update/ imagesouce: TruthTrumpPost X HANDLE

Modified Date: March 12, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: March 12, 2026 8:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • पर्शियन गल्फ में टैंकर पर हमला
  • हमले के बाद टैंकर में आग
  • हिजबुल्लाह का इजरायल पर हमला

Iran-Israel War Update: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर हालात गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार Iran ने Persian Gulf क्षेत्र में एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर भीषण हमला किया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें भयानक आग लग गई।

Iran Attack on Oil Tanker: पर्शियन गल्फ पर ईरान का भीषण हमला

समुद्र के बीचोंबीच उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि हमला होने के बाद तेल टैंकर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। फिलहाल टैंकर को कितना नुकसान हुआ और उसमें मौजूद लोगों की स्थिति क्या है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस हमले ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Hezbollah Israel Missile Attack: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया भीषण हमला

इसी बीच क्षेत्र में एक और बड़ा हमला सामने आया है। लेबनान के संगठन Hezbollah ने Israel पर भीषण मिसाइल हमला किया है। हिजबुल्लाह ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कई मिसाइलें इजरायल की ओर दागते हुए दिखाई दे रही हैं। संगठन का दावा है कि उसने इजरायल के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों के कारण इजरायल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। हालांकि अभी तक नुकसान का पूरा आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। हमले के बाद इजरायल में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Haifa Missile Strike: हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर को भी बनाया टारगेट

बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने इजरायल के प्रमुख बंदरगाह शहर Haifa को भी अपने हमले का टारगेट बनाया। हाइफा इजरायल का एक अहम औद्योगिक और समुद्री शहर माना जाता है, इसलिए इस पर हमला होने से तनाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र में तेल टैंकर पर हमला और इजरायल के शहरों पर मिसाइल दागे जाने की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अगर इसी तरह हमले जारी रहे तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार, तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस इलाके में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।