Weather Update Tomorrow: कल से इतने दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update Tomorrow: कल से इतने दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update Tomorrow: कल से इतने दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update Tomorrow | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: March 12, 2026 8:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में गर्मी का असर
  • 14 से 16 मार्च तक उत्तर भारत और हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अल
  • झारखंड में 15 मार्च के बाद मौसम में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: Weather Update Tomorrow देश के कई हिस्सों में मार्च के शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में अभी से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे ​लोगों को अभी से ही उमस का एहसास होने लगा है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update Tomorrow मौसम विभाग ने 14 से 16 मार्च तक हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड और उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से इन राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

झारखंड में 15 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बात करें झारखंड की तो इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कही कही हल्की बारिश देखने को ​भी मिल रही है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।