Balrampur Opium Farming News: छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़! इतने एकड़ जमीन पर उग रही थी ड्रग्स, टीएस सिंहदेव ने पूछा- किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Balrampur Opium Farming News: छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़! इतने एकड़ जमीन पर उग रही थी ड्रग्स, टीएस सिंहदेव ने पूछा- किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Balrampur Opium Farming News: छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़! इतने एकड़ जमीन पर उग रही थी ड्रग्स, टीएस सिंहदेव ने पूछा- किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Balrampur Opium Farming News/Image Source: @TS_SinghDeo

Modified Date: March 12, 2026 / 07:34 am IST
Published Date: March 12, 2026 7:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा
  • पुलिस ने की कार्रवाई
  • टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल

बलरामपुर: Balrampur Opium Farming News:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के खजुरी पंचायत अंतर्गत तुर्रीपनी गांव में करीब 2.5 से 3 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने खेत में लगी अवैध अफीम की फसल को जब्त करने की कार्रवाई की।

दो एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती (Chhattisgarh Opium Farming)

Balrampur Opium Farming News:  अधिकारियों के अनुसार खेत में लगे अफीम के पौधों में डोडा पक चुके थे और उन पर चीरा भी लगाया जा चुका था जिससे स्पष्ट होता है कि अफीम का लेटेक्स निकालने की तैयारी की जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह जमीन एक स्थानीय आदिवासी निवासी की है, जिसे झारखंड के एक व्यक्ति ने पट्टे (लीज) पर लिया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

टीएस सिंह देव ने उठाए सवाल (Illegal Opium Farming in Chhattisgarh)

Balrampur Opium Farming News:  इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। T. S. Singh Deo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपनी में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने की खबर बेहद चिंताजनक है और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरे साल बोई जाने वाली फसलों का रिकॉर्ड प्रशासन के पास रहता है, तो फिर उसकी नाक के नीचे इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका भी पैदा करता है। सिंहदेव ने यह भी पूछा कि प्रदेश की सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों है और आखिर यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।