CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘भाजपा ने मजबूरी में रमन को दिया टिकट’, डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह को बुलाया, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

CG Vidhansabha Chunav 2023: 'भाजपा ने मजबूरी में रमन को दिया टिकट', डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह को बुलाया, कांग्रेस के इस नेता का बड़ा बयान

CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘भाजपा ने मजबूरी में रमन को दिया टिकट’, डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह को बुलाया, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
Modified Date: October 16, 2023 / 02:36 pm IST
Published Date: October 16, 2023 2:36 pm IST

रायपुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 पूर्व विधायक गणेश राम भगत को जशपुर से टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा धरना पर बैठने को लेकर कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे 85 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ आक्रोश है।

Read More: Shardiya Navratri 2023: महाष्टमी पर मां दुर्गा की तरह होगी ‘नफीसा’ की पूजा, स्वामी विवेकानंद से मिली प्रेरणा, जानिए क्यों हिंदूओं के महापर्व के लिए चुनी गई मुस्लिम बेटी 

CG Vidhansabha Chunav 2023 कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे। बड़े नेताओ के पोस्टर फाड़े जा रहे। ये भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को दिखाता है। कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए नहीं पूछा गया। कुछ को अपने हिसाब से टिकट दे दिया गया। जो भ्रष्टाचार कर संपत्ति इकट्ठा किए उन्हें टिकट दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि गौ तस्करी, गौशाला के नाम पर जमीन दबाने वाले बीजेपी के बनाए गए प्रत्याशी नान घोटाला, पनामा घोटाला करने वाले को प्रत्याशी बनाया गया है।

Read More: Digvijay Singh Resignation Letter: बीजेपी के इस नेता ने किया था दिग्विजय सिंह के इस्तीफे का फर्जी पत्र वायरल, सायबर सेल ने ट्वीट पर किया मामला दर्ज 

किसानों के जमीन दबाने वाले प्रत्याशी बनाए गए। वही पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह के नामांकन में अमित शाह के शामिल होने को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह 3 बार के सीएम रहे। भाजपा ने मजबूरी में उन्हें टिकट दिया। डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह का आना यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ के शोषण के आरोपी रमन सिंह को भाजपा अपना मुखौटा बना रही है।

Read More: Amit Shah in CG Live Update 16 October: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे राजनांदगांव, जनता को कर रहे संबोधित 

साथ ही महादेव एप को लेकर ईडी की कार्रवाई पर सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा कार्रवाई की नौटंकी कर रही है। मोदी सरकार इस एप को एक झटके में बंद करा सकती है। भाजपा के वरिष्ठतम नेता जो राजभवन में बैठे उनका महादेव एप के सरगना के साथ फोटो है। इसके अलावा कांग्रेस संचार प्रमुख ने दूसरी सूची को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि 30 उम्मीदवारों की सूची हमने जारी कर दी है। कल बाक़ी बचे सीटो के लिये बैठक होगी। जल्द दूसरी सूची आएगी।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।