Teejan Bai Health Latest Update: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई को लेकर आई बड़ी खबर, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?

Teejan Bai Health Latest Update: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई को लेकर आई बड़ी खबर, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?

Teejan Bai Health Latest Update: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई को लेकर आई बड़ी खबर, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?

Teejan Bai Health Latest Update | Photo Credit: AI

Modified Date: May 29, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: May 29, 2026 12:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एम्स रायपुर में भर्ती
  • सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया
  • खतरे से बाहर लेकिन निगरानी जारी

भिलाई: Teejan Bai Health Latest Update छत्तीसगढ़ की धरोहर और पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजन बाई का तीसरे दिन भी रायपुर के एम्स में ईलाज जारी है। सांस लेने में तकलीफ़ के साथ उन्हें उल्टी, दस्त और बुखार की वजह से तीन दिन पहले भर्ती कराया था। लेकिन आज तीसरे दिन डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि उनका निमोनिया बढ़ा हुआ है और, यूरिन इनपुट भी कम हुआ है।

Teejan Bai Health Update हालांकि परसो के मुकाबले उनकी सेहत में कुछ सुधार जरूर हुआ है। बहु वेणु देशमुख ने बताया कि हॉस्पिटल से हर घण्टे हेल्थ अपडेट मिल रही है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है पर वह अब कितना असर करेगी यह कुछ समय बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि कल शाम पूरे परिवार उनसे मिलाया गया था परिजनों को देखकर भी काफी खुश भी लग रही थी।

फेफड़ों में पानी और निमोनिया की पुष्टि

तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को बुधवार देर रात एम्स रायपुर (Teejan Bai admitted in AIIMS Raipur) के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि तीजन बाई को निमोनिया की भी शिकायत है। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताई कि डॉक्टरों के त्वरित इलाज से उनकी हालत में अब सुधार है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

पंडवानी कला को दिलाई विश्व पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा की पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

उनका नाम तीजन क्यों पड़ा?

छत्तीसगढ़ के भिलाई के गांव गनियारी में 24 अप्रैल 1956 को तीजन बाई का जन्म हुआ था। उनका जन्म तीजा पर्व के दिन हुआ, इसलिए इनकी माँ ने तीजन नाम रख दिया। इनके पिता का नाम चुनुकलाल पारधी और माता का नाम सुखवती था। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।