सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के 3 सदस्यों की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

Surajpur road accident : हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है।

सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के 3 सदस्यों की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 19, 2022 2:06 pm IST

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Anganwadi Recruitment 2022: आंगनवाड़ी में 8 हजार पदों पर निकली भर्ती, 7वीं 8वीं 10वीं 12वीं पास भी करें आवेदन

जानकारी के अनुसार सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने परिवार के साथ कार में सवार पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे थे। मधुटिकरा के पास कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया है।

यह भी पढ़ें: विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी दुती चंद

गंभीर चोट लगने से पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। वहीं घायल उपेंद्र दुबे के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी दुती चंद


लेखक के बारे में