कल इन लोगों के खाते में आएंगे पैसे, सीएम भूपेश ट्रांसफर करेंगे इस योजना की राशि, इस जिले के दौरे पर भी रहेंगे मुख्यमंत्री

कल इन लोगों के खाते में आएंगे पैसे, सीएम भूपेश ट्रांसफर करेंगे इस योजना की राशि : Tomorrow money will come in the account of these people

कल इन लोगों के खाते में आएंगे पैसे, सीएम भूपेश ट्रांसफर करेंगे इस योजना की राशि, इस जिले के दौरे पर भी रहेंगे मुख्यमंत्री

Order to Increase DA by 6 Percent

Modified Date: January 9, 2023 / 11:54 pm IST
Published Date: January 9, 2023 11:54 pm IST

रायपुरः Tomorrow money will come मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को गोधन न्याय योजना सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे सूरजपुर जिले के अंतर्गत ग्राम बतरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More : जियो ने पेश किया नया प्लान, 61 रुपए में मिलेगा इतने GB डेटा, उठा सकते हैं इन सुविधाओं का फायदा 

Tomorrow money will come मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 10 जनवरी को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित है। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 12.05 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 12.25 बजे राजधानी रायपुर के जी.ई. रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के 63वां वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

Read More : मिशन 23 पर सवाल, जोड़-तोड़ से गलेगी दाल? कांग्रेस सेंधमारी की चुनौती से कैसे निपटेगी? 

मुख्यमंत्री बघेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.35 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड ग्राम बतरा, विकासखण्ड भैयाथान जिला सूरजपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां ग्राम बतरा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् 3.15 बजे बतरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि 8.40 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर होटल बेबीलॉन केपिटल पहुंचेंगे और वहां 9 बजे न्यूज 24 का कार्यक्रम ‘मंथन छत्तीसगढ़’ में भाग लेंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।