Train Cancel in CG: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका, एक्सप्रेस के बाद अब लोकल ट्रेनें भी हुई रद्द, यहां देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका, एक्सप्रेस के बाद अब लोकल ट्रेनें भी हुई रद्द, Train Cancel in CG: Railways canceled 9 local trains in Chhattisgarh

Train Cancel in CG
रायपुरः Train Cancel in CG ट्रेन से सफर करने वाले छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के बाद अब लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। 16 से 18 नवंबर तक रायपुर-बिलासपुर के बीच 9 लोकल ट्रेनें रद्द रहेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज का काम होगा, जिसके कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यही वजह है कि ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
Train Cancel in CG रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कामों को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी। रेलवे का कहना है कि, इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकर्ताओं को सुविधा के साथ ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।
रद्द रहेगी यह ट्रेन
- 15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 15 नवंबर को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी।
- 15 नवंबर को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी।
- 15 व 16 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 16 नवंबर को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 17 नवंबर को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 17 नवंबर को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 18 नवंबर को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 18 नवंबर को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Train Cancel in CG: Railways canceled 9 local trains in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm