Train Cancelled Today | Photo Credit: AI
रायपुर: Train Cancelled Today कई लोग ऑफिस, कॉलेज या अन्य जरूरी काम के लिए अपने जिले से दूसरे जिले में जाते हैं। ऐसे में रोजाना जानें वाले लोग पैसेंजर या फिर मेमू ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज और कल कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
CG Train Cancelled Today दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल पर 18 और 19 जुलाई को तकनीकी काम होने वाला है। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते आज और कल 19 जुलाई को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर और कोरबा रूट के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। वहीं कई ट्रेनो को रद्द भी कर दिया गया और कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किय गया है। 19 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर- 68733- गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर -68728- रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर- 58204- रायपुर-कोरबा पैसेंजर 18 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर- 68746- रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 18 जुलाई को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर -68719- बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 18 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर- 58203- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 18 और 19 जुलाई को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर-68745- गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 19 जुलाई को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर- 68734- बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 19 जुलाई को नहीं चलेगी।