Vande Bharat: विधानसभा में महतारी वंदन योजना पर आर-पार, विपक्ष ने दागे दनादन सवाल, जानिए मंत्री के जवाब पर क्यों हुआ सदन में हंगामा?
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026/Image Credit: AI
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में हुआ जमकर हंगामा।
- प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।
- कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटा दिया गया।
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटा दिया गया। उमेश पटने ने कहा कि विभाग बता रहा है 37000 महिलाओं का KYC नहीं हुआ और मंत्री जवाब दे रही हैं कि 1.23 लाख का KYC नहीं हुआ। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि नाम मृत्यु, ई-केवाईसी नहीं होने, आयकरदाता बनने और अपात्र होने जैसी वजहों से हटाए गए हैं।
उमेश पटेल ने ये भी पूछा कि पिछले 2-ढाई साल से महतारी वंदन का पोर्टल क्यों बंद है? नई शादीशुदा महिलाओं को अब तक क्यों नहीं जोड़ा गया, तो मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: कुल मिलाकर सदन के आखिरी दिन महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन पर करीब 20 मिनट चर्चा हुई और पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi in Dehradun: देवभूमि से मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गाँधी.. पेपर लीक मामले में सुनाई दी ‘छात्रों की गूँज’.. किया संवाद
- Rohit Sharma Last ODI Match: लाडर्स में अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? अब BCCI ने बताई सच्चाई, जानिए आप भी
- Lailunga Professor Raman Bhargava Case :पहले प्रोफेसर को सरेआम मारी थी थप्पड़, अब मामले में आया नया मोड़, युवती पर ही इस बात को लेकर दर्ज हो गई FIR

Facebook


