Congress Screening Committee: टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए इस राज्य के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष
Congress Screening Committee: टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए इस राज्य के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष
Congress Screening Committee Image Source: X
- कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया
- टीएस सिंह देव को तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी दी गई
- प्रियंका गांधी वाड्रा को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया
रायपुर: Congress Screening Committee इस साल 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, असम, पुंडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल है। जिसकों लेकर अब कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।
Congress Screening Committee जानकारी के अनुसार, पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें तमिलनाडु और पुंडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरपर्सन बनाए गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नई जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सूचना जारी की है।
प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई असम की जिम्मेदारी
केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें राज्य के स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। संगठन महासचिव ने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को तत्काल प्रभाव से असम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
Congress appoints Screening Committees for election bounds states of Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Telangana.
Gaurav Gogoi to be the Chairman of Rajasthan’s committee, Jitendra Singh to the Chairman of Madhya Pradesh’s committee, Ajay Maken to be the Chairman of… pic.twitter.com/rzE12h82zv
— ANI (@ANI) August 2, 2023
इन्हें भी पढ़े:-
- Indore Water News: इंदौर में दूषित पानी मामले को लेकर बवाल, आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस, धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी और महिलाएं गिरीं
- Venezuela-America War News: एक के बाद एक धमाकों से थर्राया काराकस, अमेरिका ने वेनेजुला के इन 4 शहरों में की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले- हमारे कब्जे में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी

Facebook


