प्रदेश की सड़कों को लेकर ट्वीटर वार, भाजपा-कांग्रेस ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
Twitter war about the roads of the state, BJP-Congress accuses each other
रायपुरः छत्तीसगढ़ में सड़कों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस और भाजपा ट्वीटर पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा ने ट्वीटर पर लिखा- गड्ढे से भरी सड़कें, कहीं कीचड़ तो कहीं धूल का गुबार, दुर्घटना से रही मौतें, सो रही राज्य सरकार, कभी कागजी घोषणाओं से बाहर आए राज्य सरकार।
भाजपा के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए लिखा कि ये ट्रक के पीछे की शायरी ना लिखा करो, ये ट्वीट तुम्हारी नाकामियों का आइना है, डिलीट करके मत भागना। कांग्रेस ने लिखा कि ये नवा छत्तीसगढ़ है, यहां सड़कें नहीं उखड़ती, 15 साल की सरकार उखड़ती है।
ये ट्रक के पीछे की शायरी न लिखा करो।
ये ट्वीट तुम्हारी नाकामियों का आईना है, डिलीट करके मत भागना।
पिछले 15 साल में कमीशनखोरी करके ऐसे पुल बनवाये कि इस साल तेज बारिश में दिक्कत करने लगे।
ये नवा छत्तीसगढ़ है, यहाँ अब सड़कें नहीं उखड़ती, 15 साल की सरकार उखड़ती है। https://t.co/Dyzqz6lXhQ
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 22, 2021

Facebook


