बलरामपुर (उप्र), छह मार्च (भाषा) बलरामपुर जिले के गेडास बुजुर्ग थानाक्षेत्र में शुक्रवार को नहर में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
उतरौला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ईटई रामपुर गांव के शामवासी में शुक्रवार को अकबर अली की दो बेटियां महजबीन (सात) एवं नसरीन (10) सुजानजोत के पास बह रही नहर में नहाने के लिए गई थीं।
उन्होंने बताया कि नहाते समय दोनों बच्चियां पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। उन्होंने बताया कि बच्चियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों बच्चियां डूब चुकी थीं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव निकाले। उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा करके उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा सं आनन्द अमित
अमित