Amruta Fadnavis Yoga Video: CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने लिया योग में हिस्सा.. ये मशहूर बॉलीवुड एक्टर भी नजर आये साथ, देखें ये वीडियो

Ads

Amruta Fadnavis Today Yoga Video: अमृता फडणवीस और शाहिद कपूर ने योग दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 02:13 PM IST

Amruta Fadnavis Today Yoga Video || Image- IANS

HIGHLIGHTS
  • अमृता फडणवीस और शाहिद कपूर ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।
  • योग को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया गया।
  • ठाणे पुलिस के 85 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी किया योगाभ्यास।

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (Amruta Fadnavis Today Yoga Video) इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

योग दिवस पर दिखा हर किसी में उत्साह

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अमृता फडणवीस ने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि मुंबई के एनएससीआई डोम में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएमसी स्कूलों के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 21 जून को सरकारी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों द्वारा योग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन योग के महत्व को समझने वाले लोगों के साथ इसे मनाना और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।

योग तनाव दूर कर जीवन को बनाता है बेहतर : फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न योगासन किए। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह के दबाव, तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। (Amruta Fadnavis Today Yoga Video) मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी परिस्थितियों में भी स्वस्थ और फिट रहना चाहता है तो योग उसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है और यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। योग एक स्वस्थ, संतुलित और मजबूत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फडणवीस ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की।

ठाणे पुलिस ने भी किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ठाणे पुलिस विभाग ने भी विशेष योग शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। ठाणे शहर यातायात शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर में 35 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 85 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कठिन मौसम परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी करते हैं, इसलिए उनके तनाव प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया।

योग और प्राणायाम का दिया प्रशिक्षण

ठाणे के तीनहात नाका स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आयोजित योग शिविर में पुलिस निरीक्षक पडवळ, पुलिस निरीक्षक पाटील और महिला पुलिस निरीक्षक रोहिणी सोनार ने भी भाग लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और तनावमुक्त जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। (Amruta Fadnavis Today Yoga Video) प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में सुधार आता है। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें

Q1. अमृता फडणवीस ने योग दिवस पर क्या संदेश दिया?

उत्तर: उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने की अपील की।

Q2. योग कार्यक्रम में अमृता फडणवीस के साथ कौन नजर आए?

उत्तर: कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भी उनके साथ मौजूद रहे।

Q3. ठाणे पुलिस के योग शिविर में कितने लोगों ने भाग लिया?

उत्तर: शिविर में 35 महिला कर्मियों सहित कुल 85 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।