बलरामपुर (उप्र), 24 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रविवार को करीब तीन वर्षीय मादा तेंदुए की कथित रूप से कटीले तार में फंसकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए उप संभागीय अधिकारी की देखरेख में टीम भेजी गई है, मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।
प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने रविवार को बताया कि बनकटवा रेंज के चौधरीडीह गांव के दक्षिण में स्थित एक आम के बाग में तेंदुए की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां मृत मादा तेंदुआ कटीले तार में फंसा हुआ मिला।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब