Amit Shah In Cg : देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लेंगे बड़ी बैठक

Amit Shah In Cg : देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं। सांसद सुनील सोनी ने रायपुर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री शाह का स्वागत

Amit Shah In Cg : देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लेंगे बड़ी बैठक

Amit Shah In Cg

Modified Date: November 8, 2023 / 11:01 pm IST
Published Date: November 8, 2023 10:36 pm IST

रायपुर : Amit Shah In Cg : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद से अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश में दूसरे चरण में 70 सीटों के पर 17 नवंबर को मतदान होने वाला है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही प्रदेश में दिग्गज नेताओं के दौरे जारी है। पहले चरण के प्रचार के बाद अब दूसरे चरण के मतदान के लिए भी केंद्र के दिग्गज नेताओं का का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Sara-Shubman Viral Photo : सारा और शुभमन गिल की तस्वीर हुई वायरल, हर तरफ हो रही चर्चा, लेकिन सच्चाई है कुछ और… 

देर रात होगी बड़ी बैठक

Amit Shah In Cg :  सांसद सुनील सोनी ने रायपुर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री शाह का स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। अमित शाह यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा भी होने की संभावना है। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री शाह कल सुबह हैलीकाफ्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री अमित शाह कल जशपुर और रायगढ़ में प्रचार करेंगे। अमित शाह कल रायगढ़ में ओपी चौधरी के पक्ष में रोड़ शो करेंगे।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023 Muhurt: इस धनतेरस पर जमकर बरसेगा धन.. वर्षों बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग.. देखें पूजन का शुभ मुहूर्त

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच चुके हैं। प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह प्रथम चरण की वोटिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में दूसरे चरण की वोटिंग में अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में अमित शाह घोषणा पत्र को लेकर जनता के रिस्पांस की भी जानकारी ले रहे हैं।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.