Gwalior Police News: पुलिसवालों की पिटाई से मौत! शख्स की इस हरकत पर भड़के थे खाकी वाले, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
पुलिसवालों की पिटाई से मौत! शख्स की इस हरकत पर भड़के थे खाकी वाले, Youth dies after being beaten by policemen in Gwalior
ग्वालियर। Gwalior Police News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश अपनी नातिन को छोड़ने के लिए अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान बच्ची के शरारत करने पर वह उसे डांटते हुए मारने लगा। आरोप है कि यह देखकर वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और रमेश की पिटाई कर दी।
Gwalior Police News: परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की मारपीट के बाद रमेश की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sambit Patra Whatsapp Number Hacked: संबित पात्रा का WhatsApp हैक, लोगों से पैसे मांग रहा हैकर, भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर जनकारी देते हुए की अपील
- Thane Spa Raid Sex Racket Busted 2026 : स्पा की आड़ में देते थे सेक्स सर्विस, पुलिस ने ऐसे मारा छापा कि खुल गई पूरी पोल, मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद
- MP Teacher Joining News: एक साथ हजारों शिक्षकों को मिली जॉइनिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

Facebook


