Chhattisgarh Farmers Latest News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी खाद की कमी, केंद्र से जारी हुआ इतने मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी
Chhattisgarh Farmers Latest News: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकर से 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किया गया है।
Chhattisgarh Farmers Latest News/Image Crdit: AI
- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकर से 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किया गया है।
- सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है।
- किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी।
Chhattisgarh Farmers Latest News: रायपुर: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकर से 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री नड्डा के विशेष सहयोग से लिया गया यह निर्णय प्रदेश के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी।
सीएम साय ने किया था अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध करवाने का आग्रह
Chhattisgarh Farmers Latest News: मुख्यमंत्री साय ने बताया कि कुछ समय पूर्व नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नड्डा से हुई भेंट के दौरान उन्होंने खरीफ सीजन की आवश्यकताओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के लिए अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूरिया की उपलब्धता पहले से ही पर्याप्त थी और अब अतिरिक्त डीएपी मिलने से खरीफ सीजन के लिए खाद की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा कृषि कार्य सुचारु रूप से संचालित होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से मिटाई हवस, फिर आरोपी ने किया ये कांड, अब पीड़िता पहुंची थाने
- Gwalior Police News: पुलिसवालों की पिटाई से मौत! शख्स की इस हरकत पर भड़के थे खाकी वाले, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
- Raipur Child Death News: राजधानी में एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात की मौत, शहर के इस बड़े मेडिकल से की गई थी खरीदी, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Facebook


