Budget with IBC24: कोरोना काल में DMF का घोटाला, शिक्षा में मंत्री ने किया श्चेतपत्र जारी करने का ऐलान

Budget with IBC24: कोरोना काल में DMF का घोटाला, शिक्षा में मंत्री ने किया श्चेतपत्र जारी करने का ऐलान

Budget with IBC24: कोरोना काल में DMF का घोटाला, शिक्षा में मंत्री ने किया श्चेतपत्र जारी करने का ऐलान
Modified Date: February 9, 2024 / 12:21 pm IST
Published Date: February 9, 2024 11:47 am IST

रायपुर: Budget with IBC24 आज बजट सत्र का पांचवा दिन हैं। वित्तमंत्री की तरफ से दोपहर साढ़े बारह बजे बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी हैं। शुरुआती प्रश्नकाल में भाजपा के सदस्य धरमलाल कौशिक और किरण सिंहदेव ने स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े मामले सदन में उठाये हैं। प्रश्नकाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक किरण सिंह देव ने बस्तर संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय संस्थाओं को उपलब्ध कराई गई राशि और धरमलाल कौशिक ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर के सीधे सामग्री कार्य किए जाने का मामला उठाया।

Read More: 7th Pay Commission Salary: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, सीधे 15000 रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी

Budget with IBC24 इसी बीच शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अगले विधानसभा सत्र में श्वेतपत्र जारी करने का ऐलान किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में DMF मद से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई खरीदी पर श्वेतपत्र जारी होगा। अनियमित खरीदी के मामले में ही मंत्री ने 4 DEO को निलंबित किया है।

Read More: CG Ration Card Renewal: राशन कार्ड नवीनीकरण में लापरवाही.. कलेक्टर का 110 दुकान संचालकों को नोटिस, सस्पेंड की चेतावनी

आपको बता दें कि अध्यक्ष की ओर से निराकरण के लिए श्वेतपत्र जारी करने की बात कही थी। अध्यक्ष की मंशा पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्वेतपत्र जारी करने का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशाराम नेताम के सवाल कांकेर जिले में नरहदेव आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में DMF मद से किए गए खर्च के मामला के जवाब में शिक्षा मंत्री ने घोषणा की।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।