LPG Connections Close: क्या सच में बंद हो रहे हैं LPG कनेक्शन? 30 जून के बाद कनेक्शन बंद होने की खबर से इंडेन, HP और भारत गैस के ग्राहकों में खलबली!

LPG Connections Close: कुछ रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद LPG कनेक्शन बंद हो सकते हैं। लेकिन सरकार ने ऐसी कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि जहां PNG गैस उपलब्ध है वहां लोगों को धीरे-धीरे उसी पर शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

LPG Connections Close: क्या सच में बंद हो रहे हैं LPG कनेक्शन? 30 जून के बाद कनेक्शन बंद होने की खबर से इंडेन, HP और भारत गैस के ग्राहकों में खलबली!

(LPG Connections Close/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 22, 2026 / 02:19 pm IST
Published Date: June 22, 2026 2:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LPG कनेक्शन बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैली अफवाह हैं।
  • सरकार ने देशभर में LPG बंद करने की कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की है।
  • PNG नेटवर्क वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे शिफ्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नई दिल्ली: LPG Connections Close: कुछ रिपोर्ट और सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद इंडेन, भारत गैस और HP गैस के LPG कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। इस खबर ने उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सरकार की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि इस तारीख के बाद देशभर में LPG कनेक्शन बंद हो जाएंगे। फिलहाल यह दावा पूरी तरह सही नहीं माना जा रहा है।

क्या है सरकार का असली PNG-LPG नियम?

केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में एक नीति जारी की थी जिसका उद्देश्य जहां PNG गैस नेटवर्क उपलब्ध है हां उपभोक्ताओं को धीरे-धीरे PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही ‘नो ड्यूल कनेक्शन पॉलिसी’ लागू की गई है। इसके तहत अगर किसी घर में PNG कनेक्शन सक्रिय हो जाता है तो वहां नया LPG कनेक्शन नहीं दिया जाएगा और कुछ मामलों में पुराने LPG कनेक्शन को बंद करने या सरेंडर करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

क्या 30 जून 2026 डेडलाइन है?

मार्च 2026 के आदेश के अनुसार उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए लगभग 90 दिन का समय दिया गया था जो जून 2026 के अंत तक पूरा होता है। इसी वजह से 30 जून को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस तारीख के बाद सभी LPG कनेक्शन बंद हो जाएंगे। इसका मतलब है कि 30 जून कोई अंतिम डेडलाइन नहीं है बल्कि यह सिर्फ नीति के चरणबद्ध लागू होने की अवधि का हिस्सा है।

कितने लोग PNG की ओर बढ़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 के बाद से अब तक 10.02 लाख से अधिक PNG कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 3.22 लाख नए कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। लगभग 9.94 लाख उपभोक्ताओं ने नए PNG कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और करीब 1 लाख परिवारों ने LPG से PNG में बदलाव भी कर लिया है।

सरकार PNG को क्यों बढ़ा रही है?

सरकार का मानना है कि PNG एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है जिसमें गैस की सप्लाई लगातार मिलती रहती है और सिलेंडर बुकिंग की जरूरत नहीं होती। यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें प्रदूषण कम होता है। इसके अलावा इसमें डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कम आता है। जिससे सिस्टम ज्यादा प्रभावी बनता है।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

HPCL और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों ने भी PNG को बेहतर और क्लीन एनर्जी विकल्प बताया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। अगर आपके इलाके में PNG सुविधा उपलब्ध है तो गैस वितरक से संपर्क करके जानकारी लें। फिलहाल LPG सिलेंडर की सप्लाई जारी है और इसे बंद करने का कोई तत्काल आदेश नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।