CG Crime: 1000 हजार रुपए के लिए खूनी खेल, युवक ने अपने दोस्त को ही उतार दिया मौत के घाट, लाश को यहां लगाया ठिकाने

1000 हजार रुपए के लिए खूनी खेल, युवक ने अपने दोस्त को ही उतार दिया मौत के घाट, Young man killed his friend for Rs 1000 in Ambikapur

CG Crime: 1000 हजार रुपए के लिए खूनी खेल, युवक ने अपने दोस्त को ही उतार दिया मौत के घाट, लाश को यहां लगाया ठिकाने

Bjp Worker Suicide


Reported By: Abhishek Soni,
Modified Date: June 6, 2024 / 01:11 am IST
Published Date: June 5, 2024 4:39 pm IST

अंबिकापुरः Young man killed his friend  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 1000 रुपए नहीं देने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसके लिए लाश को झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : UP Lok Sabha Election News: एक ही जिले के ये 6 नेता बने एक साथ सांसद.. सूबे के सबसे बड़े सियासी परिवार से रखते हैं ताल्लुक, जानें उनके नाम..

Young man killed his friend  दरअसल, 4 जून को लखनपुर थाना इलाके के एक गार्डन में झाड़ियां के बीच रामनारायण नाम के एक युवक का शव मिला था। शव को देखने पर हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। शक के आधार पुलिस ने मृतक के दोस्त सुशील दास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : Sex Racket : छत्तीसगढ़ के इस जिले में चल रहा था देह का सौदा! 5 लड़कियां 3 लड़के और संचालिका गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रामनारायण और सुशील दास घटना के दिन एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुशील दास ने रामनारायण की जेब में रखे 1000 रुपए को देने कहा। रामनारायण ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आवेश में आकर सुशील दास ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गार्डन के झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।