Raipur Crime News: राजधानी में देर रात युवक की हत्या से सनसनी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24
- राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
- इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला
Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के खम्हारडीह सरकारी शराब भट्टी का है। यहां शराब दूकान में गार्ड के पद पर पदस्थ गार्ड की युवक ने हत्या कर दी। दरअसल, संदीप पटेल नामक युवक खम्हारडीह सरकारी शराब दूकान में गार्ड का काम करता था। देर रात भींगराज बघेल शराब दूकान पहुंचा और और शराब देने की जिद करने लगा। मृतक सुरक्षा गार्ड संदीप पटेल ने शराब भट्टी बंद होने का हवाला दिया तभी आरोपी विवाद करने लगा और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी भींगराज ने पास पडे लोहे के रॉड से भट्टी के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Raipur Crime News: मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के बारे में पतासाजी की तो पता चला कि, आरोपी भी पास के एक निर्माणाधीन प्राइवेट प्रोजेक्ट में सुऱक्षा गार्ड की नौकरी करता है और रात करीब साढे 12 बजे शराब भट्टी पहुंचा है और शराब देने की जिद किया। जिसपर मृतक ने शराब देने से मना किया तभी दोनो के बीच विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। वहीं आऱोपी द्वारा बताया जा रहा है कि, मृतक ने उससे पैसे लेकर शऱाब देने की बात कही लेकिन मृतक द्वारा पैसे कम वापस करे जिसपर आपत्ति करने पर विवाद हुआ और पास पडे लोहे के रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी भींगराज बघेल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।
राजधानी रायपुर में देर रात युवक की हत्या, खम्हारडीह शराब दुकान के गार्ड ने किया युवक की मर्डर, शराब दुकान बंद होने के बाद कर रहा था शराब की मांग..#Chhattisgarh #Raipur #CrimeNews @RaipurPoliceCG https://t.co/q9xItO2O1Q
— IBC24 News (@IBC24News) October 11, 2025
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Youth murdered late night in Raipur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm