Chhindwara News: छिदवाड़ा में 5 मजदूर चट्टान ढहने से मलबे में दबे, रेस्क्यू के बाद इन्हीं 5 मजदूरों को मिलने वाली है कड़ी सजा, पर क्यों..?
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ पेंच क्षेत्र के इकलहरा में स्थित एक कोयला खदान में चट्टान ढहने से पाँच मजदूर दब …

chhindwara news
- छिंदवाड़ा के पेंच क्षेत्र के इकलहरा में अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा।
- बंद खदान में चट्टान ढहने से 5 मजदूर दबे।
- 1 घायल को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया।
Chhindwara News: छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ पेंच क्षेत्र के इकलहरा में स्थित एक कोयला खदान में चट्टान ढहने से पाँच मजदूर दब गए। हादसा उस समय हुआ जब खदान में अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह खदान लंबे समय से बंद पड़ी थी, लेकिन कुछ स्थानीय लोग रात के अंधेरे में यहाँ अवैध खनन गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
बड़ा हादसा: MP में बंद पड़ी खदान ढही, अवैध कोयला चोरी के बीच मलबा गिरा https://t.co/NHqx7GswhD
— IBC24 News (@IBC24News) November 17, 2025
क्या है पूरा मामला ?
Chhindwara News: जानकारी के मुताबिक़, घटना अचानक उस समय हुई जब खदान की भीतरी दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और ग्रामीणों की मदद से सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, उनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तुरंत नागपुर के अस्पताल रेफर किया गया। बाकी चार घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
अवैध खनन कई दिनों से जारी था
Chhindwara News: स्थानीय लोगों का कहना है कि इकलहरा क्षेत्र में अवैध खनन कई दिनों से जारी था, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बंद खदानों में सुरक्षा इंतजामों का अभाव रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया रात में सक्रिय रहते हैं और प्रशासन की नजरों से बचकर खतरनाक तरीके से खनन करवाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसा छिंदवाड़ा जिले के पेंच क्षेत्र स्थित इकलहरा की एक बंद कोयला खदान में हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara News: Five laborers were buried under the debris due to a rock collapse
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm