यहां एक ही परिवार के 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

यहां एक ही परिवार के 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

यहां एक ही परिवार के 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 30, 2020 5:22 pm IST

मंदसौर: मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। इसी बीच प्रदेश के मंदसौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक ही परिवार के 10 लोगों कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। वहीं, यहां दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने पुष्टि की है।

Read More: जबलपुर में दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, जानिए यहां अब तक कुल कितने मरीज मिले

बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 65 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2625 हो गया है। इनमें से 137 लोगों की मौत हो चुकी है और 482 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1486 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 177 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: ओडिशा बॉर्डर पर मिला एक कोरोना मरीज, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया क्वारंटाइन

वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 508 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 162 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 15 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 138 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 5 लोग ठीक हुए हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा-घर वापसी करने वाले मजदूरों को पंचायत और स्कूल भवन में किया जाएगा क्वारंटाइन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"