Sonam Raghuvanshi Surrenders: सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर.. सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी राजा के हत्यारोपी की जमानत, जानें अब कब दाखिल कर सकेगी बेल पिटीशन
मेघालय हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसकी जमानत रद्द करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया वह जमानत की हकदार नहीं है।
Sonam Raghuvanshi Surrenders || Image- ANI News File
- सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की।
- अदालत के निर्देश पर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
- छह महीने बाद दोबारा जमानत याचिका दायर कर सकेगी।
नई दिल्ली: बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 28 जुलाई को अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। (Sonam Raghuvanshi Surrenderd) इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए उसे तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आर्डर दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Meghalaya Honeymoon Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द की
न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया सोनम जमानत की हकदार नहीं है। अदालत ने माना कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को अपनी गिरफ्तारी के आधार की पूरी जानकारी थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि गिरफ्तारी मेमो में कोई टाइपिंग संबंधी त्रुटि थी, तो उसे जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता।
Sonam Raghuvanshi Latest News: छह महीने में ट्रायल पूरा नहीं हुआ तो फिर कर सकेगी जमानत की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई फिलहाल अहम चरण में है। (Sonam Raghuvanshi Surrenderd) हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता, तो आरोपी कानून के अनुसार दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Raja Murder Case Update: परिवार ने फैसले का किया स्वागत
मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और उन्हें विश्वास था कि न्याय मिलेगा। उन्होंने मेघालय सरकार और जांच एजेंसियों की कार्रवाई की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि मुकदमे का जल्द निपटारा होगा तथा सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। वहीं, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत किया। (Sonam Raghuvanshi Surrenders) उन्होंने कहा कि “सच्चाई की जीत हुई है” और उन्हें भरोसा है कि उनके बेटे को अंततः पूरा न्याय मिलेगा।
Raja Raghuvanshi murder case: Sonam surrenders before Shillong court#SonamRaghuvanshi #HoneymoonMurder #Shillong pic.twitter.com/TmX9IIWqeQ
— Northeast News (@newsne24x7) July 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


