MP Moong Kharidi Update: मूंग खरीदी पर का बड़ा फैसला, अब 60% उपज खरीदेगी मोहन सरकार, स्लॉट बुकिंग और उपार्जन अवधि भी इस तारीख तक बढ़ी
मूंग खरीदी पर का बड़ा फैसला, अब 60% उपज खरीदेगी मोहन सरकार, Mohan Govt Decision on Moong Kharidi Amid MP Kisan Andolan
भोपाल। Govt Decision on Moong Kharidi मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए मूंग उपार्जन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब किसानों से मूंग की केवल 25 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत उपज की खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। वहीं खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर उसकी समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।
Govt Decision on Moong Kharidi सरकार के निर्णय के अनुसार नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जिलों में किसानों से प्रति एकड़ लगभग तीन क्विंटल मूंग की खरीदी की जाएगी। मूंग खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 दिन बढ़ा दी गई है। अब किसान 30 जुलाई के बजाय 10 अगस्त तक स्लॉट बुक करा सकेंगे। इसी तरह मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।
वहीं खाद वितरण में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस व्यवस्था की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।
सरकार के अनुसार समिति ई-टोकन प्रणाली में आ रही दिक्कतों का परीक्षण करेगी और अपनी सिफारिशें देगी। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर ई-टोकन व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के इन फैसलों को खरीफ सीजन के दौरान किसानों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो
- CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?

Facebook


