Bilaspur Central Jail Suicide: जलती भट्ठी में कूद गया कैदी.. जलकर मौत, छत्तीसगढ़ के इस सेन्ट्रल जेल में दिल दहला देने वाला वाकया, जाने किस अपराध में था बंद..

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक सजायाफ्ता कैदी की जलती भट्ठी में कूदने से मौत हो गई। मृतक वर्ष 2014 से डबल मर्डर के मामले में सजा काट रहा था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Central Jail Suicide: जलती भट्ठी में कूद गया कैदी.. जलकर मौत, छत्तीसगढ़ के इस सेन्ट्रल जेल में दिल दहला देने वाला वाकया, जाने किस अपराध में था बंद..

Bilaspur Central Prisoner Jail Suicide News || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 29, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: July 29, 2026 7:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की जलकर मौत हुई।
  • डबल मर्डर मामले में वर्ष 2014 से सजा काट रहा।
  • पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।

बिलासपुर: बिलासपुर केंद्रीय जेल में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। (Bilaspur Central Prisoner Jail Suicide News) डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर (जलती भट्ठी) में कूदकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Central Jail Bilaspur News: मृतक 2014 से जेल में था बंद

मृतक की पहचान चांपा निवासी विकेश कंवर उर्फ राहुल (46 वर्ष) के तौर पर हुई है। विकेश कंवर 2014 से डबल मर्डर के मामले में जेल में बंद था और न्यायिक हिरासत के दौरान बिलासपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था।

Central Jail Incident Report: खाना बनाने वाले गैसीफायर में लगाई छलांग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विकेश कंवर खाना पकाने में उपयोग होने वाले गैसीफायर के पास काम कर रहा था। (Bilaspur Central Prisoner Jail Suicide News) इसी दौरान उसने अचानक जलती भट्ठी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

Bilaspur Jail Tragedy: एक पखवाड़े में पांचवीं मौत, जांच के आदेश

गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े के भीतर बिलासपुर केंद्रीय जेल में यह पांचवीं कैदी की मौत है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आत्महत्या की इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। (Bilaspur Central Prisoner Jail Suicide News) कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह केंद्रीय जेल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। मामले में न्यायिक जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown