मध्यप्रदेश में आज 1046 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 10 की मौत, 692 मरीज हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 1046 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 10 की मौत, 692 मरीज हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 1046 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 10 की मौत, 692 मरीज हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 12, 2020 3:18 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 1046 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार 997 हो गई।

Read More News: दिवाली पर भी नहीं मिला साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचा​रियों को वेतन, निगम मुख्यालय का किया घेराव

आज प्रदेशभर में 692 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 10 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3065 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 69 हजार 260 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: इस दिवाली घर में करें कुबेर कुंजी की स्थापना, कभी नहीं होगी धन की कमी, जानें पूजा-विधि

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8 हजार 672 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More News: कोरोना के बाद जिले में स्क्रब टाइफस का खौफ, चूहों से फैलने वाली बीमारी से 2 की मौत, 2 का इलाज जारी


लेखक के बारे में