प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर 1282 हितग्राहियों ने किया गोलमाल, किसी ने खरीदी बाइक तो किसी ने…

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर 1282 हितग्राहियों ने किया गोलमाल, किसी ने खरीदी बाइक तो किसी ने...

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर 1282 हितग्राहियों ने किया गोलमाल, किसी ने खरीदी बाइक तो किसी ने…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 30, 2020 6:32 pm IST

रायगढ़: शहर में आईएचडीपीसी के तहत गरीबों के लिए बनाए गए आवासों के आबंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आऩे के बाद अब नगर निगम ने मामले की जांच शुरु कर दी है। निगम कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद जांच के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी जांच के बाद पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन करेगी। दरअसल मामले को लेकर भाजपा ने विरोध दर्ज कराया था और अपात्रों को आवास आबंटन की पात्रता सूची में शामिल करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामले की जांच शुरु की गई है।

Read More: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, लेकिन गेल ने रच दिया इतिहास, बनें T20 मैचों में 1000 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर

रायगढ़ शहर में स्लम एरिया और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान देने के लिए आईएचडीपीसी के तहत फ्लैट्स बनाए गए थे। शहर की चार कालोनियों में ईडब्लूएस की जमीनों पर तकरीबन 12 सौ मकान बनाए गए थे। लेकिन नगर निगम की आबंटन सूची में चार सौ अधिक हितग्राही ऐसे पाए गए थे जिनके खुद के पास पक्के मकान हैं। इतना ही नहीं एक ही परिवार के तीन से चार सदस्यों को भी मकान आबंटित कर दिया गया था।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स गैंग पर कसा शिकंजा, लेकिन क्लब के किंग्स पर नकेल कब?

मामला सामने आने के बाद भाजपा लगातार जांच की मांग कर रही थी, जिसके बाद कमिश्नर ने जांच टीम गठित की है। जांच टीम में ईई व नजूल अधिकारियों के साथ साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल होंगे। नगर निगम का कहना है कि सूची की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इधर भाजपा ने पूरी सूची निरस्त करने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि आवास आबंटन की पूरी सूची ही गलत है। लिहाजा सूची को निरस्त कर नए सिरे से सर्वे की जानी चाहिए।

Read More: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगी ‘धरसा विकास योजना’, पिछले दो साल में सड़कों और पुलों के काम आई तेजी

भाजपा नेता आलोक सिंह ने मामले को लेकर कहा कि निगम में जब से सरकार आई है, तब से भ्रष्टाचार है। अटल आवास में ग़ड़बड़ी है, पूरी सर्वे सूची में गड़बडी है। एक भी हितग्राही नहीं है, जो पात्र है लेकिन सरकार ऐसे ही लोगों को आवास दे रही है। पूरी सूची निरस्त हो और सर्वे कर फिर से सूची बनाई जाए।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 2 हजार के पार, 30 दिन के भीतर 1052 की मौत

वहीं, नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार ने कहा है कि जो आवास के लिए सर्वे किया गया था, वो कार्यालय में बैठकर सर्वे किया गया था। पात्र नहीं है, उनकी संख्या बहुत अधिक है। पात्र हितग्राहियों को दिए जाने का निर्णय़ लिया गया है। इसके लिए एक कमेटी बनाते हुए सर्वे सूची को तैयार कर राज्य शासन को भेजा जाएगा।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, 691 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"