Vande Bharat: राम मंदिर में ‘चंदा चोरी’… SIT ने सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ FIR की तैयारी, क्या खुलने वाला है कोई बड़ा राज?

Ram Mandir Donation Theft Case: राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी को लेकर बनाई गई SIT ने सीएम योगी को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

Vande Bharat: राम मंदिर में ‘चंदा चोरी’… SIT ने सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ FIR की तैयारी, क्या खुलने वाला है कोई बड़ा राज?

Ram Mandir Donation Theft Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 21, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: June 21, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SIT ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।
  • सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट 150 पन्नों से अधिक की है।
  • SIT ने 15 जून को अपनी जांच शुरू की थी।

Ram Mandir Donation Theft Case: लखनऊ: अयोध्या मेें भगवान श्री राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी को लेकर बनाई गई SIT ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट 150 पन्नों से अधिक की है। जांच के दौरान SIT ट्रस्ट के पदाधिकारियों, गणना कर्मियों, बैंक अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है। SIT ने 15 जून को अपनी जांच शुरू की थी। सरकार ने शुरुआती जांच रिपोर्ट के लिए एक हफ्ते का समय रखा था रविवार को ये समय पूरा हो चुका था। (Ram Mandir Donation Theft Case) बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से 15 दिन धैर्य रखने की अपील की थी और कहा था कि SIT जांच में सब दूध का दूध पानी का पानी होगा।

वहीं इस मामले पर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही विपक्ष हमलावार है वहीं सत्ता पक्ष पाई-पाई का हिसाब वसूलने की की बात कह रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.