उज्जैन में 13 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित, आंकड़ा 100 पहुंचा

उज्जैन में 13 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित, आंकड़ा 100 पहुंचा

उज्जैन में 13 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित, आंकड़ा 100 पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 24, 2020 5:47 am IST

उज्जैन। शहर में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बीती देर रात 13 और नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 100 पहुंच गया है। अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन की रिपोर्ट मौत के बाद आई है।

Read More News: राजस्थान में कोरोना के 36 नए केस और सामने आए, 2000 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

13 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर शशांक मिश्र ने की है। बताया कि इनमें जिला अस्पताल की नर्स, कलेक्ट्रेट का बाबू और 1 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब सभी मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

Read More News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात

स्वास्थ विभाग का कहना है कि उज्जैन से भोपाल, इंदौर और दिल्ली भेजी जाने वाली रिपोर्ट काफी पेंडिंग चल रही थी। उज्जैन कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद अब तेजी से रिपोर्ट आने लगे हैं। जिसके चलते आंकड़े बढ़ रहे हैं। स्वास्थ विभाग अब जल्द ही उज्जैन में ही जांच शुरू करने जा रहा है इसके लिए उज्जैन का आरडी गार्डी मेडिकल कालेज को चयनित किया गया है।

Read More News:  देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या


लेखक के बारे में