CM Mohan Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation : CM मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ में कही बड़ी बात! इस्तीफे के बाद किया ये पोस्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

CM Mohan Yadav On  Dharmendra Pradhan Resignation : CM मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ में कही बड़ी बात! इस्तीफे के बाद किया ये पोस्ट
Modified Date: July 25, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: July 25, 2026 8:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इस्तीफे के बाद CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया।
  • धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की खुलकर तारीफ।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति को नई दिशा देने का किया उल्लेख।

भोपाल : CM Mohan Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल और उनके कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया।

धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए कार्यों को बेहद करीब से देखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों और समर्पण की तारीफ करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से आपने भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को एक नई दिशा दी है।” Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में काम करने के दौरान उन्होंने छात्र हित में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए कार्यों को बेहद करीब से देखा है। शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही सीएम ने उनके बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

सीएम विष्णु देव साय ने भी किया पोस्ट

 Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignationनीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं, अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रिएक्शन सामने आया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignation विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.