Korba Chakubaj Julus Video: उर्जाधानी कोरबा में निकला चाकूबाज का ‘जुलूस’.. साथ चलते रहे वर्दीधारी, बेहद मामूली बात पर किया था खून-खराबा, देखें वीडियो
कोरबा में ऑटो चालक पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला गया।
Korba Chakubaj Julus Video || Image- IBC24 News File
- चाकूबाजी के मुख्य आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला।
- साइड विवाद के बाद ऑटो चालक पर चाकू से हमला।
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपी गिरफ्तार।
कोरबा: कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी में ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (Korba Chakubaj Julus Video) मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक यादव और उसके एक नाबालिग साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
साइड को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात की शुरुआत सड़क पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई थी। देखते ही देखते उनकी बहस हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सबसे पहले IBC24 ने प्रमुखता से दिखाया था। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पैदल निकाला जुलूस
मुख्य आरोपी अभिषेक यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे घटनास्थल से न्यायालय तक पैदल ले जाकर जुलूस भी निकाला। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। (Korba Chakubaj Julus Video) पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद
सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला
आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत
टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री
राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

Facebook


