जबलपुर में 13 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, इधर 9 और नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 208 हुआ

जबलपुर में 13 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, इधर 9 और नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 208 हुआ

जबलपुर में 13 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग,  इधर 9 और नए मरीज मिले,  संक्रमितों का आंकड़ा 208 हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 23, 2020 3:11 pm IST

जबलपुर। कोरोना संकट के बीच जबलपुर से राहत की खबर आई। जिले में 13 और संक्रमित मरीजों को कोरोना के खिलाफ जंग में जीत मिली है। वहीं 9 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 125 से ज्यादा हो गई है।

Read More News: मध्यप्रदेश में 6 हजार के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 …

जानकारी के अनुसार 13 मरीजों को नई गाइडलाइन के तहत डिस्चार्ज किया गया। सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और सुखसागर कोविड केयर सेंटर से इन मरीजों को छुट्टी मिली। इस बीच 9 और नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया।

Read More News: छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए …

सभी मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। बता दें कि जिले में अब तक 10 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Read More News:  ज्योति ने साइकिलिंग फेडरेशन के ऑफर को 1 महीने के लिए टाला, बोलीं- अभी हाथ-पैर में है दर्द


लेखक के बारे में