इंदौर में 145 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 42 हुए डिस्चार्ज

इंदौर में 145 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 42 हुए डिस्चार्ज

इंदौर में 145 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 42 हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 7, 2020 8:35 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 145 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8159 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 2060 है।

Read More News: निगम मंडलों की दूसरी सूची में 100 से ज्यादा नेताओं के नाम, शनिवार को बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है सूची

जिला प्रशासन ने आज 145 नए मरीज मिलने और 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 42 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जिला प्रशासन के अनुसार 3 मरीजों की मौत के बाद जिले में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 328 हो गई।

Read More News: शिक्षा नीति 21वीं सदी के नए भारत की फाउंडेशन तैयार करने वाली- प्रधानमंत्री मोदी

सिर्फ एक दिन ही लगेगा लॉकडाउन

कोरोना को लेकर राज्य सरकार ने समीक्षा बैठक की है। जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है। गुरुवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Read More News: 62,538 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार


लेखक के बारे में