Collector School Close Order: राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी.. कलेक्टर ने लिया कल स्कूलों को बंद रखने का फैसला, IMD ने जारी किया है ‘ऑरेंज अलर्ट’..

Collector School Close Order for Dehradoon: आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में 10 जुलाई को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद रखने का आदेश।

Collector School Close Order: राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी.. कलेक्टर ने लिया कल स्कूलों को बंद रखने का फैसला, IMD ने जारी किया है ‘ऑरेंज अलर्ट’..

Collector School Close Order for Dehradoon || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 9, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: July 9, 2026 6:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित।
  • देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में 12वीं तक छुट्टी।
  • आंगनबाड़ी केंद्र भी शुक्रवार को रहेंगे बंद।

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित जिला प्रशासनों ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। (Collector School Close Order for Dehradoon) पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जिले में शुक्रवार 10 जुलाई को 12वीं तक संचालित सभी शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

IMD ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

गौरतलब है कि, उत्तराखंड में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार और आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल में 33.5 मिलीमीटर (मिमी), कालाढूंगी में 30, डंगोली में 28.5 मिमी, भीमताल में 27.5 मिमी, नरेंद्रनगर में 27 मिमी, पौड़ी में 26.5 मिमी, चोरगलिया में 25.5 मिमी, कौसानी में 24 मिमी, देवप्रयाग में 21 मिमी, कोश्याकुटोली में 20.5 मिमी, जागेश्वर में 19.5 मिमी, चंबा में 19 मिमी, नयी टिहरी में 17.5 मिमी और रानीचौरी में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, अनेक अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम दर्ज किया गया। देहरादून मेंधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। (Collector School Close Order for Dehradoon) मुक्तेश्वर और नयी टिहरी में अधिकतम तापमान 17.6 और 21.4 रहा, जो सामान्य से पांच-पांच डिग्री कम है। मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown