‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

'लोन वर्राटू' अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 1, 2020 6:16 pm IST

दंतेवाड़ा: नक्सलियों की घर वापसी के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने एक अनोखा वार छेड़ा है। इस अभियान के तहत पुलिस नक्सलियों से आतंक का दामन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रही है। इस अभियान के तहत पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी अभिषेक पल्लव के सामने 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने सरेंडकर किया है। सरेंडर नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

Read More; पुराना PHQ इलाका कंटेनमेंट जोन में शामिल, गुप्तवार्ता बिल्डिंग में पदस्थ कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

नक्सलियों के सरेंडर को लेकर एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा है कि लोन वर्राटू अभियान शुरू हुए अभी चंद दिन ही बीते हैं कि पुलिस को इसमें सफलताएं भी मिलने लगी हैं। मंगलवार को कलेक्टर और एसपी के सामने दो लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। वहीं, इसके अगले दिन आज बुधवार को भांसी में चार इनामी समेत अठारह नक्‍‍सलियों ने समर्पण किया है। माना जा रहा है कि बेहतर जीवन जीने के लिए पुलिस के आव्हान पर अब नक्‍सली संगठन का साथ छोड़कर मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। वहीं शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने वाले नक्सलियों नौकरी भी दिए जाने का प्रावधान है। समर्पित नक्सली अगर गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करना चाहते हैं तो वे इसके लिये स्वतंत्र हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा जायेगा।

Read More: चीनी एप्लीकेशन को बैन किए जाने पर भारत के समर्थन में आया अमेरिका, कहा- बढ़ेगी देश की संप्रभुता और अखंडता

कलेक्टर दीपक सोनी की मानें तो लोन वर्राटू अभियान को सफल बनाने पुलिस प्रशासनिक कर्मचारियों का भी साथ ले रही है। आंगनबाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, शिक्षकों के जरिये भी इस अभियान के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश में लगी है। शुरूआत में जिस तरह से सफलताएं मिलती दिख रही हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Read More: शिवराज कैबिनेट में इन नेताओं की जगह लगभग तय, 5 सीनियर विधायकों और पूर्व मंत्रियों का कट सकता है पत्ता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"