नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की नशीली इंजेक्शन और दवाई जब्त

नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की नशीली इंजेक्शन और दवाई जब्त

नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की नशीली इंजेक्शन और दवाई जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: November 18, 2020 4:29 pm IST

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की स्पेशल टीम ने नशे के कारोबार के अंतरराज्यीय सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14 लाख का माल बरामद किया है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर शहर के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 लाख का नशीला इंजेक्शन और दवाई रखी है। इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 7 लाख के नशे के सामान्य किए हैं।

Read More News: अमित जोगी ने जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, एससी ने दी अनुमति

सरगुजा पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी किस शहर में दूसरे प्रदेश से लाकर नशे के दवाई और इंजेक्शन सप्लाई किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के एक लॉज में शिव शंकर बरनवाल नाम का युवक आकर रुका हुआ था, जो लंबे समय से नशे की इंजेक्शन और दवाएं सप्लाई करने का काम कर रहा था।

Read More News: कार्तिक-अगहन माह में राम-सीता का हुआ था विवाह, कृष्ण ने दिया था गीता का ज्ञान

ऐसे में पुलिस ने जब यहां दबिश दी तो आरोपी शिव शंकर वालों के पास से 14 लाख के नशे के इंजेक्शन और दवाएं जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो उसने शहर के एक अन्य युवक को भी गिरोह में शामिल होने की बात बताया। जिस पर पुलिस ने शहर के युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 3 लाख का नशीली सामान बरामद किया है।

Read More News: JCCJ कार्यकारिणी की बैठक पर विधायक प्रमोद शर्मा ने उठाए सवाल, कहा- फर्जी है अमित जोगी की कार्यकारिणी, हम जल्द करेंगे बैठक

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और काफी लंबे समय से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में नशे के इंजेक्शन और दवाएं सप्लाई किया करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पकड़े गए आरोपी के संपर्क में शहर के बड़े दवा कारोबारी है बल्कि आरोपी के संपर्क में एमआरबी थे, जो नशे के इंजेक्शन और दवाओं को काफी महंगे घर पर शहर में खपाने का काम कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और उनके खिलाफ पुलिस जल्द कार्रवाई की बात भी कह रही है।

Read More News: JCCJ कार्यकरणी की बैठक शुरू, रेणु जोगी कर रही बैठक की अध्यक्षता


लेखक के बारे में