2 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना, सिंह बनाए गए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उप सचिव
2 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना, सिंह बनाए गए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उप सचिव
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 2 IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अमरपाल सिंह को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उप सचिव और आशीष भार्गव को गृह विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : बदले सांसद आलोक संजर के सुर, कहा- पार्टी किसी को भी टिकट दे समर्थन होगी पहली प्राथमिकता
बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार को 3 परिवहन अधिकारियों के तबादले किए हैं। परिवहन विभाग से जारी आदेश के अनुसार जगदीश सिंह भील को हरदा का जिला परिवहन अधिकारी, रितु अग्रवाल को बड़वानी आरटीओ और रमा दुबे को डिंडौरी जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

Facebook


