कोरोना का ‘काल’ : मध्यप्रदेश में 2 लाख 25 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका, बनाए गए 150 केंद्र
कोरोना का 'काल' : मध्यप्रदेश में 2 लाख 25 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका, बनाए गए 150 केंद्र
भोपाल। कोरोना के खिलाफ जंग में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2 लाख 25 हजार को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए कुल 150 केंद्र बनाए गए हैं। जहां हफ्ते में कुल चार दिन वैक्सीनेशन होगा।
Read More News: नई टीम…नए सवाल! वीडी शर्मा की नई टीम उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ सबको साधकर आगे बढ़ पाएगी?
मध्यप्रदेश में भी वैक्सीनेशन की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर-कमिश्नर्स से बात की। साथ ही ये भी कहा कि प्रयास करें कि पहला टीका सफाई कर्मचारी को लगे।
Read More News: स्पा संचालक से पैसे की डिमांड कर रहे DSP दिनेश सिंह चौहान, वायरल हुआ ऑडियो
आपको बता दें कि इंदौर में पांच अस्पतालों में वैक्सीन लगेगा। शुरुआत के लिए 8 स्वास्थ्यकर्मी और 3 सफाईकर्मी का चयन भी कर लिया गया है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक को भी टीका लगाया जाएगा। टीके की सुरक्षा के लिए इंदौर में 200 सशस्त्र पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। टीकाकरण से पहले इंदौर में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Read More News: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Facebook


