इंदौर पहुंचा रेमडेसिविर का स्टॉक, कोरोना मरीजों के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत

इंदौर पहुंचा रेमडेसिविर का स्टॉक, कोरोना मरीजों के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत

इंदौर पहुंचा रेमडेसिविर का स्टॉक, कोरोना मरीजों के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 11, 2021 6:18 pm IST

इंदौर: प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत हो गई है। मेडिकल स्टोर में रेमडेसिविर दवा मिल नहीं रही। लोग एक मेडिकल से दूसरे मेडिकल में चक्कर लगा रहे हैं। रेमडेसिविर के लिए कोरोना मरीजों के परिजनों की जद्दोजहद के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल आज रेमडेसिविर की बड़ी खेप इंदौर पहुंची है। 

Read More: छिपाया जा रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा? रोजाना दर्जनों की मौत, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड कह रहे कुछ और ही कहानी

मिली जानकारी के अनुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक रविवार देर रात इंदौर पहुंचा। बताया जा रहा है कि पहले 5 हजार और फिर 20 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप इंदौर पहुंची है। उम्मीद की जा रही है कि रेमडेसिविर की बड़ी खेप आने से इंजेक्शन की किल्लत खत्म होगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज को रेमडेसिविर इंजेक्शन यहीं से भेजा जाएगा। 

Read More: श्मशान घाटों में लगा चिताओं का अंबार, सरकार बनाएगी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित इन शहरों में विद्युत शवदाह गृह

ज्ञात हो कि कोरोना मरीज लाइफ सेविंग दवा के लिए तरस रहे हैं, कोरोना मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं। किसी भी मेडिकल दुकान पर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। वहीं, दूसरी ओर रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है। एक डोज के 20 हजार तक वसूले जा रहे हैं।

Read More: पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग से रेप का आरोप, पिछले चार महीने से पूरी कर रहे थे हवस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"