कोरोना संक्रमित ढाई साल की मासूम की मौत, जिले में आज 85 नए मरीजों की पुष्टि

कोरोना संक्रमित ढाई साल की मासूम की मौत, जिले में आज 85 नए मरीजों की पुष्टि

कोरोना संक्रमित ढाई साल की मासूम की मौत, जिले में आज 85 नए मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 7, 2020 2:32 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, रोजाना अलग-अलग जिलों से सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जबलपुर में कोरोना संक्रमित ढाई साल की बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मासूम की मौत उपचार के दौरान हुई है। इसके साथ ही जिले में मौत का आंकड़ा 34 पहुंच चुका है।

Read More: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का बड़ा बयान, कहा- मुझे संदेह है कि रक्षा मंत्रालय में चीनी जासूस है…

मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक ढाई साल की बच्ची को बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 85 नए मामले सामने आए हैं और 42 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने दिए निर्देश, निरस्त वन अधिकार दावों पर होगा पुनर्विचार

बता दें कि जिले में अब तक 1749 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, 497 लोगों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

Read More: IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, बदले गए दो जिलों के SP, देखिए पूरी सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"