राज्य के 29 अधिकारी प्रमोट होकर बनेंगे IAS और IPS अफसर, DPC की बैठक में फैसला
राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अफसरों को आईएएस और आईपीएस में प्रमोट किया जाएगा।
List of 29 officers to be promoted : भोपाल। मध्यप्रदेश को जल्द ही 29 आईएएस और आईपीएस अधिकारी मिल सकते हैं। दरअसल राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अफसरों को आईएएस और आईपीएस में प्रमोट किया जाएगा। जिसके लिए आज विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होंगी।
यह भी पढ़ें: पर्यटन को बढ़ावा देने ‘घूमो बस्तर’ कार्यक्रम की शुरुआत, 300 रुपए में पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधा
बैठक में केन्द्र की ओर से केन्द्र लोक सेवा आयोग के चैयरमैन प्रदीप कुमार जोशी मौजूद रहेंगे। इसमें कुल 29 पदों के लिए करीब 52 नामों पर चर्चा होंगी।
यह भी पढ़ें: एशिया के दूसरे सबसे बड़े गिरजाघर कुनकुरी में कम हुई क्रिसमस की रौनक, Omicron Variant ने लगाया ग्रहण
आईएएस के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के 1994,95,96,98 और 2000 बैच के अधिकारियों के नाम होंगे जबकि आईपीएस के लिए राज्य पुलिस सेवा के 1995,96 के बैच के अधिकारियों के नाम होंगे।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर रोक के बाद गरमाई सियासत, BJP-Congress एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Facebook


