अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर तीन महिलाओं की मौत, 15 से अधिक घायल

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर तीन महिलाओं की मौत, 15 से अधिक घायल

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर तीन महिलाओं की मौत, 15 से अधिक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 21, 2020 12:32 pm IST

सतना: जिले के नयागांव थाना क्षेत्र से दर्दना​क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि झूरी नदी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में 15 अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 9 हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कार्य कर रही है।

Read More: जिले भर में बिजली कटौती से परेशान लोग, जनप्रतिनिधियों के आंदोलन और संसदीय सचिव की कोशिशों के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसरा घटना सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक ट्रैक्टर में सवार होकर कुछ लोग एक धार्मिक स्थल पर गए थे। धार्मिक स्थल से लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर झूरी नदी में पलट गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, 9 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More: कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा, अ​ब खेती होगी लाभ का धंधा, असंभव को संभव बनाने का नाम है पीएम मोदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"