पत्रकार से बदसलूकी पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने किया ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित

पत्रकार से बदसलूकी पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने किया ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित

पत्रकार से बदसलूकी पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने किया ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 15, 2019 12:34 am IST

बेमेतरा: जिला एसपी प्रशांत ठाकुर ने गुरुवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में एक एएसआई, प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक का नाम शामिल है। बताया जा रहा हे कि तीन पुलिसकर्मियों ने कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मी से मारपीट की थी। खबर यह भी है कि पुलिसकर्मियों ने पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया था। मामले को लेकर जिले के सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशांत ठाकुर ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

Read More: कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य शिविर महाकुंभ का समापन, एक लाख दस हजार मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक निजी चैनल का मीडियाकर्मी कवरेज के लिए साजा थाना गया हुआ था। इस दौरान पत्रकार और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की मीडियाकर्मियों ने पत्रकार की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकार से उसका मोबाइल भी छीन लिया।

Read More: जनहित में हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, सिक्के लेने के की लिमिट को हटाने के दिए निर्देश

मामले को लेकर जिले के सभी पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया था और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिला एसपी प्रशांत ठाकुर ने कार्रवाई करते हुए एएसआई डीएन सिंह, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु और आरक्षक ओमप्रकाश मनहरे को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Read More: “धान ला तोल, नहीं ते हल्ला बोल”, बीजेपी का एक दिवसीय धरना कल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/-Tk1mLQUvu0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"